भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस को प्रभावित किया। हालांकि, अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि वैभव के खेल में अभी भी एक अहम पहलू ऐसा है, जिस पर काम करना उनके लंबे करियर के लिए बेहद जरूरी होगा। लक्ष्मण के मुताबिक, वैभव के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन अगर उन्हें आने वाले वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है, तो अपनी ओवरऑल फिटनेस पर विशेष ध्यान देना होगा।